स्मृति ईरानी की डिग्री के बाद अब राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर उठे सवाल

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के अमेठी से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की डिग्री विवाद के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गंधी शैक्षणिक योग्यता को आधार बनाकर उन पर निशाना साधा है। स्वामी ने एक ट्वीट कर कहा, ”बुद्धु के कैम्ब्रिज सर्टिफिकेट के मुताबिक उसका नाम रौल विंसी है। उन्होंने एम.फिल की पढ़ाई तो की है लेकिन वो नेशनल इकोनॉमिक प्लानिंग एंड पॉलिसी में फेल हो गए थे।” सबूत के तौर पर बीजेपी सांसद स्वामी ने यूनिवर्सिटी द्वारा जारी एक दस्तावेज भी ट्वीट किया।

ये पहली बार नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी ने गांधी परिवार के किसी शख्स के शिक्षा को लेकर सवाल उठाया हो। साल साल 2000 में उन्होंने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की डिग्री को लेकर तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। यहीं नहीं स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट से गलत जानकारी देने के आधार पर उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म करने की गुहार लगाई थी।

आपको बता दें कि दो दिन पहले स्मृति ईरानी ने अमेठी से नामांकन किया। हलफनामें में उन्होंने बताया कि 1994 में दिल्ली यूनिवर्स‍िटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से तीन साल के डिग्री कोर्स में अपना बैचलर ऑफ कॉमर्स (पार्ट- I) पूरा नहीं किया है। जबकि कथित तौर पर 2014 में हलफनामें में उन्होंने कहा था कि 1994 में यूनिवर्स‍िटी से ग्रेजुएशन किया था।

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी के चुनावी हलफनामे से बड़ा खुलासा, क्या उन्होंने चुनाव आयोग से झूठ बोला?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.