अगर बैंक में कोई काम है तो उसे निपटा लीजिए, क्योंकि आने वाले दिनों में बैंककर्मी फिर हड़ाताल पर जाने वाले हैं। हड़ताल के दिनों में एटीएम सेवाएं भी प्रभावित होंगी।
बैंककर्मियों की हड़ताल की वजह से 8 और 9 जनवरी को देश भर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेगी, क्योंकि ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाई एसोसिएशन और बैंक इम्प्लाई फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, “हमें भारत सरकार द्वारा सूचित किया गया है कि एआईबीईए और बीईएफआई ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को 8 और 9 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की सूचना दी है।”
बैंक ने कहा, “एआईबीईए और बीईएफआई द्वारा 8 और 9 जनवरी को हड़ताल करने से बैंक की शाखाओं/कार्यालयों में सेवाएं प्रभावित रहेगी।” आईडीबीआई बैंक ने भी कहा, “एआईबीईए और बीईएफआई द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे हड़ताल के कारण बैंक की सेवाएं प्रभावित रहेगी।”
इससे पहले, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विजया बैंक और देना बैंक के प्रस्तावित विलय के खिलाफ यूनियनों की हड़ताल के कारण 26 दिसंबर 2018 को देश भर में सरकारी बैंकों की शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई थीं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.