चंद्रशेखर के इस चक्रव्यूह में फंस जाएंगे मोदी? आजाद के इस ऐलान से उड़ी बीजेपी की नींद

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीम आर्मी की ओर से हुंकार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेता शामिल हुए।

शुक्रवार, 15 मार्च को आयोजित भीम आर्मी की इस रैली में शरद यादव समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान मंच से भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। चंद्रशेकर ने ऐलान किया कि चाहे कुछ भी हो जाए इस बार वो नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सत्ता पर काबिज नहीं होने देंगे।

चंद्रशेखर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम भीमा कोरेगांव को दोहरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मरना भी पड़े तब भी मोदी को फिर से पीएम नहीं बनने देंगे। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमारे साथ इंसाफ नहीं कर रही है।

चंद्रशेखर के आत्मविश्वास और उनकी बातों से लग रहा था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रखा। वो अपने भाषण में खुले शब्दों में ये कह रहे थे कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में मोदी को रोकने के लिए चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो वो खुद पीएम मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

मंच से चंद्रशेखर ने कहा कि अगर में बनारस से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ू तो आप समर्थन करेंगे। भीड़ से आवाज आई हां। चंद्रशेखर के इस ऐलान को हलके में लेना बीजेपी के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि चंद्रशेखर की युवाओं में जबरदस्त पकड़ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.