Categories: IndiaNews

राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, कहा- भारत एक है, यही संदेश देना आया हूं केरल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। वो यूपी के अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने के उनके फैसले का मकसद यह संदेश देना है कि भारत एक है।

कांग्रेस अध्यक्ष कहा, “मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सभी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि मैं दक्षिण भारत और साथ ही उत्तर भारत से भी चुनाव लड़ूंगा।” राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बेरोजगारी और किसानों को नजरअंदाज करने का आरोप लगता हुए कहा, “किसानों को नहीं पता कि उनके लिए भविष्य में क्या है। युवाओं को नौकरियां पाने में परेशानी हो रही है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मैं केरल की सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि माकपा और कांग्रेस यहां मुकाबले में है और यह जारी रहेगी। लेकिन मैं माकपा के बारे में एक शब्द भी नहीं कहूंगा। वे मुझ पर हमला करेंगे और उन्हें ऐसा करने दीजिए।”

नामांकन दाखिल करने क बाद राहुल गांधी ने एक रोड शो किया। इस रोड शो में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियांका गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने राहुल गांधी का वायनाड में स्वागत किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.