Categories: IndiaNews

दिल्ली में लंच पर G-20 देशों के राजनयिकों से मिले राहुल गांधी, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का दिया संदेश

विश्व को आतंकवाद मुक्त करने और आतंकियों को पनाह देने वाले मुल्कों को हाशिये पर धकेलने की मांग के बीच दिल्ली में बुधवार को राहुल गांधी ने G-20 देशों के राजनयिकों से मुलकात की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इन राजनयिकों को लंच पर बुलाया था। G-20 देश में पाकिस्तान के अलावा सभी देशों के राजनयिकों को न्योता दिया गया था। इन राजनयिकों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी का मुख्य मुद्दा आतंकवाद ही रहा। उन्होंने खुद इस बारे में बताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आज मैंने G-20 देशों और पड़ोसी मुल्कों के राजनयिकों से मुलाकात की। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का संदेश दिया। मैंने विचारों के आदान-प्रदान का आनंद लिया। हमारी बातचीत आगे भी जारी रहेगी।”

राहुल गांधी ने G-20 देशों के राजनयिकों से ऐसे समय में मुलाकत की है जब पुलवामा आतंकी हमले की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। हर कोई इस हमले की कड़ी निंदा कर रहा है। ऐसे में इस कार्यक्रम के जरिए  राहुल गांधी ने आतंकवाद को मिलजुलकर उखाड़ फेंकने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवारी को होना था। लेकिन 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद इसे 6 मार्च के लिए टाल दिया गया था।

इस कार्यक्रम में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.