राहुल बोले- अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने व्हाट्सएप-बीजेपी की मिलीभगत किया उजागर, व्हाट्सएप पर BJP का कब्जा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी BJP-फेसबुक इंडिया लिंक को केंद्र बनाकर लगातार हमले कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने विदेशी मैगजीन टाइम के लेख का हवाला देते हुए बीजेपी और फेसबुक के स्वामित्व वाले चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप पर अब हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और व्हाट्सऐप की मिलीभगत है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की टाइम पत्रिका ने व्हाट्सऐप-बीजेपी की सांठगांठ का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्हाट्सऐप पर बीजेपी का कब्जा है।

कांग्रेस नेता ने टाइम मैगजीन की एक खबर का लिंक ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “अमेरिका की टाइम पत्रिका ने व्हाट्सऐप-बीजेपी की मिलीभगत का खुलासा किया है। 40 करोड़ भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले व्हाट्सऐप का उपयोग पेमेंट के लिए किया जाना है, जिसके लिए मोदी सरकार की मंजूरी की जरूरत है। इस तरह से व्हाट्सऐप पर बीजेपी का कब्जा होगा।”

TIME मैगजीन के लेख में बताया गया है कि फेसबुक कैसे नफरत भरे भाषणों पर रोक नहीं लगाया, जिसमें बीजेपी के नेताओं द्वारा कुछ टिप्पणियां शामिल हैं। जिन्होंने हेट स्पीच पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के प्रोटाकाल का उल्लंघन किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.