कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के विभिन्न मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश की परेशान जनता को आपसे 100 दिन के भीतर निजात मिल जाएगी।
राहुल गांधी का इशारा कुछ महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर है। उन्होंने पीएम मोदी को यह बताने की कोशिश की है कि कुछ महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी बीजेपी की हार होने वाली है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “महाराज, ये चीखें हैं लाखों बेरोजगार युवाओं की, परेशान किसानों की, पीड़ित दलितों और आदिवासियों की, सताए अल्पसंख्यकों की, छोटे बर्बाद हो चुके कारोबारियों की, सभी आपके अत्याचार और आपकी अक्षमता से मुक्ति की गुहार लगा रहे हैं।”
अपने ट्वीट में राहुल ने आगे लिखा, “100 दिनों में वे सभी मुक्त हो जाएंगे।” पीएम मोदी द्वारा गठबंधन की आलोचना करने के बाद राहुल गांधी ने ये ट्वीट किया है।
गठबंधन की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि महागठबंधन भ्रष्ट, नकारात्मकता और अस्थिरता का एक गठजोड़ है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा शनिवार को कोलकाता में आयोजित एक महारैली में जुटे 23 दलों का जिक्र करते हुए कहा था, “आज पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है और बचाओ, बचाओ, बचाओ चिल्ला रहा है।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.