Categories: IndiaNews

BJP विधायक साधना सिंह का शर्मनाक बयान, मायावती को बताया किन्नार, कहा- कलंकित हैं बीएसपी प्रमुख

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बीएसपी प्रमुख मायावती को लेकर शर्मनाक बयान दिया है।

बीजेपी विधायक साधना सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती पर विवादित टिप्पणी की। साधना सिंह ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन का जिक्र कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मायावती तो किन्नर से भी बदतर हैं, जिन्होंने अपमान का घूंट पी लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा, “हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री न महिला में लगती हैं न जेंट्स में लगती हैं। इनको तो अपना सम्मान ही नहीं समझ में आता। जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हुआ हो। एक चीरहर द्रौपदी का हुआ था, जिसने कौरवों और पांडवों से बदला लिया और कहा कि दुशासन जैसे हमारा बाल खींचकर लाया है, जब तक उसके कंधे का लव हमें नहीं मिलेगा, हम इस बाल को न बांधेंगे और न ही धुलेंगे। वो महिला स्वाभिमानी महिला थी।”

बीजेपी विधायक साधना सिंह ने अपने बयान में आगे कहा, “आज की महिला (मायावती) उसका सबकुछ लुट गया। उसके बाद भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को उसने बेच दिया। ऐसी महिला मायावती जी का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं, जो महिला नारी जात के नाम पर कलंक है। जिस महिला का आबरू लुटने से बीजेपी के नेताओं ने बचाया, उस महिला ने सुख सुविधा के लिए, अपने वचर्स्व को बचाने के लिए अपमान को पी लिया।”

बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, “जिस दिन महिला का पेटीकोट और साड़ी फट जाए। वो महिला सत्ता के लिए आगे नहीं आती है, उसको पूरे देश की महिलाएं कलंकित मानती हैं। वो तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है, क्योंकि न तो वो नर है न ही महिला हैं।”

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.