Categories: IndiaNews

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान में पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने इस बात की जानकारी दी है।

मदन लाल सैनी ने बताया कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले उन्हें एक पत्र मिला था। जब उन्होंने पत्र को खोलकर देखा तो उसमें पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र हाथ से लिखा हुआ था। खत में राजेश टांक, छोटू और एक अन्य के नाम लिखे हुए थे।

मदन लाल सैनी ने बताया कि उन्होंने इस पत्र की सूचना अशोक नगर थाने को दी। पुलिस ने इस मामले की जांच की है। पुलिस का कहना है कि पत्र की जांच पड़ताल कर ली गई है और उन्हें पत्र में किसी तरह की गंभीरता नजर नहीं आई है।

इससे पहले अक्टूबर, 2018 में दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ई-मेल आईडी पर पीएम मोदी को लेकर एक धमकी भरा संदेश मिला था। भीमा-कोरेगांव हिंसा की जांच के दौरान भी पीएम मोदी के खिलाफ जानलेवा हमले की साजिश की बात सामने आई थी। वहीं जून, 2018 में गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी, इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.