Categories: IndiaIndia NewsNews

राम जन्मभूमि-बाबरी मामले की सुनवाई एक बार फिर टली, अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई टल गई है। बेंच पर मुस्लिम पक्ष के वकील ने सवाल उठाए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, 29 जनवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आज मामले की सुनवाई नहीं होनी है, बल्कि सुनवाई की तारीख तय की जानी है जो तय की गई।

वहीं पांच जजों की पीठ में जस्टिस यूयू ललित ने खुद को अलग कर लिया है। अब वे बेंच में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में अब नई बेंच का गठन किया जाएगा। कोर्ट में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा कि 5 जजों की संविधान पीठ में जस्टिस यूयू ललित भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यूयू ललित 1994 में कल्याण सिंह की ओर से कोर्ट में पेश हुए थे। वकील राजीव धवन के आपत्ति जताने के बाद जस्टिस यूयू ललित ने खेद जताया और बेंच से खुद को अलग कर लिया। वहीं यूपी सरकार के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि जस्टिस यूयू ललित के पीठ में शामिल होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 30 सितंबर, 2010 को इस मामले में फैसला दिया था। हाई कोर्ट ने फैसले में विवादित स्थल को तीन हिस्सों में राम लला, निर्मोही अखाड़ा और मुस्लिम मुद्दई में बांट दिया था। हालांकि हाई कोर्ट के इस फैसले से कोई भी पक्ष संतुष्ट नहीं दिखा, जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। तभी सुप्रीम कोर्ट में यह मामला लंबित है।

Ashish Ranjan

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.