सैमसंग ने भारत में पहला फोल्डेबल एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन की खासयिसत यै है कि इसका डिस्पले यानि स्क्रीन मुड़ने वाली है। इस फोन को किताब की तरह मोड़कर रखा जा सकता है।
वैसे तो गैलेक्सी फोल्ड 7.3 इंच के सुपर एमोलेड पैनल के साथ आएगा। फोन को फोल्ड करने पर स्क्रीन साइज 4.6 इंच की हो जाएगी। इस मोबाइल फोन में सैमसंग का प्रोसेसर Exynos 9825 इस्तेमाल किया गया है, जो 12GB रैम और 512जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
फोन में दूसरी खास बात ये है कि इसमें कुल 6 कैमरा दिए गए हैं। रियर पैनल पर फोटोग्राफी के लिए 16MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, एक 12MP टेलिफोटो कैमरा और दूसरा 12MP वाइड ऐंगल कैमरा दिया गया है। जब फोन अनफोल्ड यानी 7.3 इंच डिस्पले वाला होगा, उस वक्त 10MP और 8MP के दो कैमरे मिलेंगे। इसके इलावा फोन के फोल्ड होने पर 10MP का एक कैमरा मिलेगा। यह फोन एंड्राइड 9.0 पाई पर बेस्ड सैमसंग वन यूआई पर चलता है। फोन में 4,380mAh की बैटरी दी गई है। भारत में इसकी कीमत इसकी कीमत 1,64,999 लाख रुपए है।
इंडिया में इस फोन को आप 4 अक्टूबर से खरीद सकते हैं। हालांकि कंपनी फोनकी डिलीवरी 20 अक्टूबर से शुरू करेगी। इस फोन के साथ Galaxy Buds यानिइयरफोन मुफ्त मिलेंगे। गैलेक्सी फोल्ड को ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप से खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि गैलेक्सी फोल्ड को इस साल अप्रैल में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन डिस्पले में कुछ गड़बड़ी के चलते फोन को देरी से लॉन्च किया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.