Categories: IndiaNews

BJP छोड़ने वाली सावित्रीबाई फुले ने कहा, देश को चला रहा है RSS, संसद में नहीं करने दी जाती थी मन की बात

हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा देने वाली सांसद सावित्रीबाई फुले ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फुले ने कहा कि हम अपना हक मांगेंगे नहीं बल्कि छीन लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सांसद सावित्रीबाई फुले ने लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को आरएसएस चला रहा है। सावित्रीबाई फुले ने कहा कि जब वह बीजेपी में थीं तो उन्हें लोकसभा के अंदर अपने मन की बात बोलने नहीं दी जाती थी।

उन्होंने कहा कि कई मंत्रियों, सांसदों और आरएसएस प्रमुख द्वारा सुनने को मिलता है कि राष्ट्र निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब द्वारा लिखे गए संविधान को बदला जाएगा। फुले ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने की बात हो रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर संविधान की प्रतियों को जलाया गया। हम अपना हक मांगेंगे नहीं बल्कि छीन लेंगे।

फुले ने कहा कि पिछले कई सालों से वह भारतीय संविधान और आरक्षण बचाने के लिए सामाजिक आन्दोलन चला रही हैं, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग, दलित वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज को सामाजिक न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से संविधान में दिए गए आरक्षण को सम्पूर्ण रूप से लागू करने की मांग करती आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को चौकीदार नहीं बल्कि साझेदार कहा।

Ram Yadav

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.