SBI खाता धारकों के लिए बुरी खबर है

देश में आई आर्थिक मंदी के बीच आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने ग्राहकों को झटका दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने FIXED DEPOSIT पर ब्याज दरें घटा दी है।

बैंक की तरफ से ब्यान जारी कर कहा गया है कि अब एक साल से दो साल तक की मैच्योरिटी वाली रिटेल एफडी पर जमा दरों में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है। पहले आपको FD पर 6.50 फीसदी ब्याज मिलता था, लेकिन अब 6.40 फीसदी ही मिलेगा। वहीं एक साल से दो साल तक की मैच्योरिटी वाली बल्क एफडी पर 0.30 फीसदी की कटौती की गई है। यानि अब ब्याज दरें अब 6.30 से घट कर 6.00 फीसदी रह गई हैं। रिटेल और बल्क एफडी की नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

SBI ने सेविंग अकाउंट पर भी मिलने वाली ब्याज दरों को घाट दिया है। सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपये तक जमा रखने वालों को अब 3.50 की दर से नहीं बल्कि 3.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा।

ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर

SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए एक अच्छी खबर भी है। SBI ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाई है। एसबीआई ने अब खाते में मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखने की जरूरी सीमा को घटा दिया है। अब महानगरों और बड़े शहरों में मिनिमम अकाउंट बैलेंस की सीमा 5 हजार रुपये से घटा कर 3 हजार रुपये कर दी गई है। अगर अकाउंट होल्डर इतनी राशि अपने खाते में नहीं रखते हैं तो फाइन वसूला जाएगा। बैंक ने फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा भी बढ़ा दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.