इस बार ‘मोदी की काशी’ में होली खेलेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के यूपी दौरे का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। इस महीने 4 दिन प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के दौरे पर रहेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पूरे जोर-शोर जुटी हैं। पीएम मोदी को घेरने के लिए वो जल्द ही उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाने वाली हैं। प्रियंका गांधी के यूपी दौरे का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। इस महीने 4 दिन प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वो इलाहाबाद से वाराणसी तक यात्रा करेंगी। दिलचस्प है कि वो अपनी उत्तर प्रदेश की यात्रा के दौरान स्टीमर से भी चलेंगी। दौरे के आखिरी दिन प्रियंका, मोदी से संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होली भी खेलेंगी।

अपने दौरे के दौरान प्रियंका लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे पर हर नजरिये को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आपको बताते हैं उनका पूरा कार्यक्रम क्या है?

प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम

17 मार्च: इस दिन वो दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी। यहां पर प्रियंका गांधी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और फीडबैक लेंगी।

18 मार्च: इस दिन वो सबसे पहले प्रयागराज में करीब साढ़े आठ बजे संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी और यहीं से मिशन यूपी के लिए उनका दौरा शुरू हो जाएगा। वो जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, तुड़ीहारकौधरिया समेत कई इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगी। जिस गांव तक सड़क जाती है वहां वो कार से जाएंगी, लेकिन जो गांव नदी के पास हैं और वहां सड़क का रास्ता नहीं है उस गांव में प्रियंका स्टीमर से जाएंगी। यहां वो दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी। यहां से वो भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी। विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से लेकर वकीलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। वहीं पर वो रात में आराम भी करेंगी।

19 मार्च: इस दिन प्रियंका गांधी विध्यांचल के कंतित में मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पर जाएंगी। 19 मार्च को दिनभर वो मिर्जापुर के गांव और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी। इसी दिन शाम को मिर्जापुर में ही उनका रोड शो भी होगा।

20 मार्च: अपने दौरे के आखिरी दिन प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगी। काशी में सबसे पहले वो सुल्तानकेश्वर जाएंगी। जहां से स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी। वहां प्रियंका मल्लाहों से मिलेंगी साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक घर भी जाएंगी। इसी दिन दोपहर बाद उनका स्टीमर अस्सी घाट के किनारे लगेगा। प्रियंका जैन धर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंग। विश्वनाथ के दर्शन के बाद प्रियंका दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगी। सबसे आखिरी में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

17 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.