सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने ‘एक परिवार, एक नौकरी’ योजना की शुरुआत की है।
आपको अच्छे दिन भले ही ना आए हों, लेकिन सिक्किम के लोगों के अच्छे दिन आ गए हैं। प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को जल्द ही नौकरी मिलेगी। सूबे के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने ‘एक परिवार, एक नौकरी’ योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के हर परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। योजना का फायदा उन परिवारों को मिलेगा, जिनके परिवार से एक भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। इस योजना के शुभारंभ के साथ ही चामलिंग ने कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों का लोन माफ करने की भी घोषणा की है।
पवन कुमार चामलिंग ने पलजोर स्टेडियम में आयोजित रोजगार मेला-2019 के दौरान इस योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य के 32 विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो लोगों को खुद अस्थायी नियुक्ति पत्र भी दिया। कुल 11,772 लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इससे पहले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार ने इस योजना के तहत 20 हजार युवाओं को तुरंत अस्थायी नौकरी देने की घोषणा की थी और अब उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि अस्थायी नियुक्तियों को अगले पांच साल में नियमित कर दिया जाएगा।
योजना की शुरुआत करते वक्त चामलिंग ने कहा कि ये उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि उन्होंने प्रदेश के युवाओं को खुशी का मौका दिया है। बता दें कि चामलिंग आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता हैं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.