पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद बिछी बर्फ की चादर, उत्तराखंड में इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की वजह से दो दिनों से उत्तर भारत में ठड बढ़ गई है। कई शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे गिर गया है। देवों की भूमि उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है।

जिसके बाद सरकार ने कई जगहों पर स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। पिथौरागढ़ में भारी बारिश के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज बंद रहेंगे। पिथौरागढ़ के अलावा उत्तरकाशी में भी भारी बर्फबारी की वजह से सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद हैं। टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में तो 14 दिसंबर को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर बिछी हुई है। बर्फबारी की वजह से पहाड़ी इलाकों में गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हैं। उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के 6 ज़िले बर्फ से पटे पड़े हैं। जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

कश्मीर में भी सब कुछ जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कई जहों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। श्रीनगर से लेकर डोडा तक आसमान से बर्फ गिर रही है।

पहाड़ी इलाकों में जहां भारी बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में गुरुवार रात से रुक-रुक कर हो रही है बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में भी बारिश की वजह से काफी ठंड बढ़ गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.