महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी के लिए बुरी खबर है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।
सबसिडी वाला LPG सिलेंडर 2.08 रुपए महंगा हो गया है। जबकि गैर-सबसिडी वाला LPG सिलेंडर 42.50 रुपए महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि बाजार में गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह से ही LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला किया गया है।
LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी लगातार तीन महीने तक कटौती के बाद की गई है। सिलेंडर के दाम में इजाफे के बाद दिल्ली में एक मार्च से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 495.61 रुपये हो गई है। जबकि गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 701.50 रुपये में मिलेगा।
आपको बता दें कि सरकार एक साल में एक परिवार को 12 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर देती है। सब्सिडी की राशि उपभोक्ता के बैंक एकाउंट में जमा की जाती है। जबकि 12 सिलेंडर के बाद आपको बाजार के रेट पर LPG सिलेंडर खरीदना होता है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.