Blog

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, विवादित जमीन पर बनेगा राम मंदिर, पढ़िए अदालत ने फैसले में क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या भूमि विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, विवादति स्थल पर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मुसलमानों को 5 एकड़ अलग से मस्जिद बनाने के लए जीमन दी जाएगी।

अयोध्या की विवादित जगह केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। केंद्र इस जगह मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन करे। ट्रस्ट मंदिर बनाने के नियम 3 महीने में तय करें। विवादित जगह पर रामलला विराजमान का कब्जा तब तक जब तक शांति और सौहार्द्र कायम रहे। शांति और सौहार्द कायम रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। मुसलमानों को अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए वैकल्पिक जगह पर 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। यह जमीन केंद्र या राज्य सरकार दे सकती है। अगर केंद्र चाहे तो निर्मोही अखाड़ा को ट्रस्ट में जगह दी जा सकती ।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसेल में मुस्लिम पक्ष को भी 5 एकड़ जमीन अयोध्या में देने को कहा है। हालांकि इस पर AIMPLB के सदस्य कमाल फारूखी ने कहा कि हमारी 67 एकड़ जमीन लेने के बाद हमें 5 एकड़ जमीन दे रहे हैं ये कहां का इंसाफ है।

इस फैसले पर जफरयाब जिलानी ने कहा कि अगर कमेटी ये तय करेगी तो मुस्लिम पक्ष फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकती है। इसका से साथ ही उन्होंने कहा कि वो फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन वो इससे संतुष्ट नहीं हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.