अयोध्या में राम मंदिर बनेगा या नहीं, इस साल तय हो जाएगा!

अयोध्या में राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले में जल्द फैसला आ सकता है। नवंबर में सुप्रीम कोर्ट इस पर अपना फैसला सुना सकती है। बुधवार को 26वें दिन मामले की सुनवाई हुई।

इस दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उम्मीद जताई कि 18 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी हो जाएगी। गोगोई ने कहा कि इसके लिए सभी पक्ष को संयुक्त रूप से कोशिश करनी होगी। इसके बाद फैसला लिखने के लिए एक महीने का वक्त लगेगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रंजन गोगोई के रिटायरमेंट से पहले इस केस में फैसला आ सकता है। आपको बता दें कि 17 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रिटायर हो रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सुनवाई को एक घंटा बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही शनिवार को भी सुनवाई की जा सकती है।

मध्यस्था के मसले पर चीफ जस्टिस ने कहा,”अगर पक्षकार इस मलले को मध्यस्थता समेत दूसरे तरीके से निपटाना चाहते हैं तो कर सकते हैं। पक्षकार समझौता कर अदालत को बताएं। मध्यस्थता को लेकर पैनल का पत्र मिला। मध्यस्थता कर सकते है, मध्यस्थता को लेकर गोपनीयता बनी रहेगी”

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.