Blog

CAA-NRC को लेकर देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बात कही है

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। CAA का मसला अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर भी पहुंच गया है। CAA का समर्थन और विरोध करने वाले दोनों ही तरफ से अदालत में याचिका दायर की गई है।

हालांकि एक्ट का समर्थन करने वाली याचिका पर अदालत ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि देश अभी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जब हिंसा रुकेगी, तब वो इस पर सुनवाई करेंगे। याचिका पर हैरानी जताते हुए चीफ जस्टिस ने कहा, ”पहली बार है जब कोई देश के कानून को संवैधानिक करार देने की मांग कर रहा है, जबकि हमारा काम वैधता जांचना है।’’ बेंच में शामिल जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि जब हिंसा का दौर थम जाएगा, तब कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई करेंगे।”

याचिका में क्या कहा गया है?

याचिका वकील विनीत ढांडा की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि सीएए को वैध घोषित किया जाए। साथ ही प्रदेशों को ये निर्देश दिए जाएं कि वो कानून को लागू करें। याचिका में यह भी कहा गया कि अफवाहें फैलाने के लिए कार्यकर्ताओं, छात्रों और मीडिया पर भी कार्रवाई की जाए।

कानून के विरोध में प्रदर्शन जारी

सीएए को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। कानून बनने के बाद पिछले साल दिसंबर में पूर्वत्तर से शुरू हुआ प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया है। देश के करीब-करीब हर राज्य में इस एक्ट को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की घटना भी हुई है। इस दौरान 21 लोगों की जान भी गई है। 2014 में मोदी के सत्ता संभालने के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के आश्वासन के बाद भी लोग सरकार पर विश्वास नहीं कर पा रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.