Categories: IndiaNews

BJP की प्रज्ञा ठाकुर ने जिस गोडसे को देशभक्त कहा, उसने 30 जनवरी 1948 को ऐसे की थी बापू की हत्या

बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर ने जिस नाथूराम गोडसे को दशभक्त कहा है उसने 71 साल पहले, 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी।

30 जनवरी, 1948 को शुक्रवार का दिन था। दिल्ली के बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी हर दिन की तरह सुबह 3.30 बजे उठे थे। दैनिक क्रिया करने के बाद उन्होंने सुबह प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद मनुबेन रसोई में गई और उनके नाश्ते का इंतजाम किया, जिसमें गर्म पानी-शहद-नींबू था। यह दिन बाकी दिन से थोड़ा अलग था और उस दिन गांधी जी ने रोज की तरह कागजी कार्रवाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली थी।

उन दिनों भारत-पाकिस्तान बंटारे की वजह से दिल्ली में हालात सामन्य नहीं थे। ऐसे हालात में गांधी जी परेशान थे। 30 जनवरी को गांधी जी से मुलाकात करने वालों में कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं।

30 जनवरी को गांधी जी ने करीब 4 बजे सरदार पटेल से मुलाकात की थी। सरदार पटेल से मुलाकात के बाद उन्हें 5 बजे प्रार्थना सभा में शामिल होना था, लेकिन गांधी जी और पटेल के बीच बातचीत 5 बजे के बाद भी जारी रही। बताया जाता है कि 5 बजकर 10 मिनट पर बातचीत खत्म होने के बाद गांधी जी प्रार्थना सभा में चले गए, जो 15 मिनट देरी से शुरू हुई थी।

जब गांधी जी प्रार्थना सभा पर जा रहे थे तो उनके दोनों तरफ लोग उनका अभिवादन कर रहे थे। उसी वक्त जेब में रिवॉल्वर रखे नाथूराम गोडसे ने पहले बापू से नमस्कार किया और फिर उनपर गोलियां चला दीं। जिसके बाद गांधी जी की मौके पर ही मौत हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.