Categories: IndiaIndia NewsNews

राज्यसभा में पेश नहीं हो सका ट्रिपल तलाक बिल, सदन की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

तीन तलाक बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश नहीं हो सका। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस ने व्हिप जारी कर सांसदों से सदन में मौजूद रहने को कहा था।  हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को 2 जनवरी तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है। तीन तलाक से जुड़ा यह बिल लोकसभा से पारित हो चुका है।  लोकसभा में बिल के पक्ष में 245 वोट पड़े थे।

सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने अपना स्टैंड पहले ही क्लीयर कर दिया है और हम उस पर बने रहेंगे। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी हमारे घरों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इससे हमारी जिदंगी और परिवार बर्बाद हो जाएगा। इससे महिलाएं और पुरुषों को लिए आर्थिक रूप से ज्यादा परेशानी होगी। उधर, बीजेडी सांसद पी आचार्य ने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ हैं। इस बिल को सदन में पास होना चाहिए। हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि बिल से कुछ हिस्से को हटाया जाना चाहिए।

 आपको बता दें कि सरकार शीतकालीन सत्र में ही इस बिल को राज्यसभा से भी पारित कराना चाहती है। साल 2017 के सितंबर महीने में सरकार ने तीन तलाक पर अध्यादेश जारी किया था। अध्यादेश की अवधि 6 महीने की होती है। अगर इस दरमियान संसद सत्र आ जाए तो सत्र शुरू होने से 42 दिन के अंदर अध्यादेश को बिल से बदलना होता है। मौजूदा संसद सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। अगर इस बार भी बिल राज्यसभा में अटक जाता है तो सरकार को दोबारा अध्यादेश लाना पड़ेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.