Blog

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ‘पिटारे’ से आपको क्या मिला?

निर्मला सीतारण में अपना दूसरा और मोदी सरकार 2.O का पहला बजट पेश किया। करीब 2 घंटे 41 मिनट तक के अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने देश के टैक्स पेयर को राहत दी है।

उन्होंने साफ किया कि 5 लाख रुपये तक की इनकम वालों को पहले की तरह नई व्यवस्था में भी टैक्स नहीं देना होगा। 5 लाख से 7.30 लाख तक की स्लैब में अब 20 की जगह 10% टैक्स देना होगा। जिनकी सालाना आय 7.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपए तक है, उन्हें अब 15 फीसदी की दर से टैक्स भरना होगा। 10 से 12.5 लाख तक पर 20 फीसदी और 12.5-15 लाख तक की आय पर 25 फीसदी और उससे ऊपर की इनकम पर 30 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा।

हालांकि, अगर आप नई दरों से कर अदायगी करते हैं तो आपको टैक्स में मिलने वाली करीब 70 रियायतों को छोड़ना पड़ेगा। पहले बीमा, निवेश, घर का रेंट, मेडिकल, बच्चों की स्कूल फीस जैसी कुल 100 रियायतें दी गई थीं। नए बजट में इनकम टैक्स की नई दरें वैकल्पिक हैं। करदाता चाहें तो पुरानी व्यवस्था से टैक्स चुका सकते हैं और चाहें तो नई व्यवस्था से टैक्स दे सकते हैं।

बजट की बड़ी बातें

वित्त मंत्री ने बजट में किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।इसके साथ ही किसानों के लिए किसान रेल और किसान उड़ान योजना चलाने की बात कही गई है। इसके साथ ही LIC में भी सरकारने ने अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम में सरकार IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेगी। सरकार एलआईसी को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट करेगी।

सरकार ने बजट में जम्मू-कश्मीर के लिए 30 हजार 757 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया। साथ ही लद्दाख के लिए 5 हजार 958 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटा जीडीपी का 3.8 फीसदी रहेगा। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा 3.5 फीसदी पर आने का अनुमान दिया गया है।

रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि तेजस जैसी 150 गाडि़यों को पीपीपी मॉडल से चलाया जाएगा। 27 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफकेशन किया जाएगा। वहीं अगले 5 सालों में इंफ्रास्ट्रक्टचर पर 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके तहत हाउसिंग, रेलवे, हेल्थकेयर, सिंचाई और स्वच्छ पानी के क्षेत्रों में निवेश होगा।

बैंक जमा पर रुपये की गारंटी बढ़ी

इस बजट में सरकार ने बैंक में जमा पैसे पर सुरक्षा को सरकार ने बढ़ा दिया है। अब अगर बैंक डूबता है तो आपको एक लाख की जगह 5 लाख रुप की रकम का प्रावधान किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.