Blog

जेईई एडवांस टॉप करने वाले छात्रों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने फोन कर दी बधाई

उत्तराखंड के दिग्गज नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को बधाई दी।

शिक्षा मंत्री ने टॉप करने वाले छात्रों से फोन पर स्वयं बात की। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को कोरोना संकट की कठिन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक परीक्षा करवाने के लिए भी बधाई दी।

जेईई एडवांस के नतीजे घोषित किए। 40,000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास किया। इन परीक्षाओं में प्रथम स्थान आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग फलोर ने हासिल किया है। जबकि दूसरे स्थान पर आईआईटी रुड़की जोन की कनिष्का मित्तल हैं। चिराग ने कुल 396 अंकों में से 352 अंक अर्जित किए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली कनिष्का मित्तल ने 396 में से 315 अंक हासिल किए हैं। 1,50,838 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी। इनमें से 43,204 छात्र इन परीक्षाओं में कामयाब हुए हैं।

डॉ. निशंक ने एनटीए की तारीफ करते हुए कहा, “शिक्षा मंत्रालय ने कोरोना संकट के बावजूद परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया था और इसकी जिम्मेदारी एनटीए को सौंपी थी। एनटीए ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। सभी छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था की गई थी।”

केंद्रीय मंत्री ने परीक्षा देने वाले एवं पास होने वाले सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने सभी अभिभावकों का इस कठिन समय में सरकार पर विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा डॉ. निशंक ने परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से स्वयं फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए माननीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “छात्रों ने इस मुश्किल दौर में खुद को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाये रखा, जो कि काफी सराहनीय है। मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूँ और उनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूं।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.