Categories: IndiaNews

मोदी के मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा हमला, कहा- नीतीश के सामने बीजेपी ने टेक दिए हैं घुटने

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग होंगे या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन उन्होंने गुरुवार को पार्टी के चिंतन शिविर के बाद बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी  केअधिवेशन में उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठाने पर आड़े हाथों  लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद बनवाना राजनीतिक दलों का काम नहीं है। उन्होंने बिहार में ‘नीतीश मॉडल’ पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश मॉडल से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा नहीं हो सकता।

आरएलएसपी के वाल्मीकिनगर में दो दिवसीय राजनीतिक चिंतन शिविर के बाद गुरुवार को मोतिहारी में खुला अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी के मंत्री ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास की बात करना बेमानी है। उन्होंने नीतीश सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए कहा कि बिहार में आज जो कानून व्यवस्था की हालत है, वह पूर्ववर्ती लालू सरकार से भी बदतर हो गई है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के चिंतन शिविर में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है, जिसमें आरएलएसपी के कार्यकर्ता आज से जुट गए हैं। कुशवाहा ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदतर हालत पर चिंता जाहिर करते हुए इसके लिए व्यवस्था को दोषी बताया और आरोप लगाया कि बिहार के स्कूलों में अभी ऐसे शिक्षकों की बहाली की गई है जो सही ढंग से आवेदन भी नहीं लिख सकते।

उन्होंने बिहार बीजेपी इकाई को नीतीश की ‘बी’ टीम बताते हुए कहा कि बिहार बीजेपी नीतीश के सामने दंडवत हो गई है। नीतीश कुमार कुछ दिनों पहले जिस बीजेपी को ‘भारतीय जुमला पार्टी’ कहते थे, बिहार बीजेपी की आज वही स्थिति है।

आरएलएसपी प्रमुख ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन मिलने का समय नहीं दिया गया।

कुशवाहा ने इससे पहले कहा था कि चिंतन शिविर के बाद 6 दिसंबर को वह घोषणा करेंगे कि एनडीए में ही रहना है या इससे निकल जाना है, लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की। हालांकि उन्होंने यह बात जरूर कहा कि वह अभी भी केंद्र सरकार में मंत्री हैं।

araashok

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.