फोटो: सोशल मीडिया
कांग्रेस के दिवंगत नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रोहित शेखर दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी रहते थे। पिछले साल ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी का निधन हो गया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एनडी तिवारी ने रोहित शेखर को अपना बेटा माना था। आपको बता दें कि 2008 में रोहित शेखर ने एनडी तिवारी को अपना जैविक पिता होने का दावा किया था।
शुरू में एनडी तिवारी ने शेखर को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने तिवारी के DNA मैपिंग का आदेश दिया था। जुलाई 2012 को दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि इस विवाद को जल्द निपटाए जाने की जरूरत है। अदालत ने कांग्रेस नेता की उस अपील को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने डीएनए टेस्ट का रिजल्ट गोपनीय रखने की गुहार लगाई गई थी। इसके बाद कोर्ट ने डीएनए टेस्ट का ऐलान करते हुए कहा था कि एनडी तिवारी ही रोहित शेखर के जैविक पिता हैं और उज्जवला तिवारी उनकी जैविक मां हैं।
कोर्ट के ऐलान के बाद एनडी तिवारी ने मीडिया से उनकी निजी जिंदगी में ना झांकने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। 3 मार्च 2014 को एनडी तिवारी ने रोहित शेखर को अपना बेटा मान लिया था।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.