लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ उठाया नया मुद्दा

राहुल गांधी ने बीजेपी के चुनाव प्रचार पर हो रहे खर्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि बीजेपी बताए कि उसके पास इतने पैसे कहां से आ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग हो चुकी है। छह चरणों के लिए मतदान अब भी होना बाकी है। राजनीतिक दल वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए पानी की तरह पैसे बहा रहे हैं। चुनाव प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी को मुद्दा बनाते हुए सवाल पूछा है कि बीजेपी के पास इतना पैसा कहा से आ रहा है? सोमवार को एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि टीवी चालू कीजिए, रेडियो ऑन कीजिए,  हर जगह आपको पीएम मोदी ही दिखाई देंगे। टीवी पर 30 सेकेंड के एड के लिए लाखों रुपये खर्च होते हैं। ऐसे में सवाल है कि बीजेपी बताती क्यों नहीं इतनी ज्यादा तादाद में वो जो एड दे रही है अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वो रुपये कहां से लाती है?

आपको बता दें कि इस चुनाव 2.62 बिलियन रुपये सरकार ने इलेक्शन कमीशन को चुनाव कराने के लिए दिया है जो कि भारत के अब तक के लोकसभा चुनाव के इतिहास में सबसे ज्यादा है। एक अनुमान के मुताबकि इस बार के चुनाव में कुल 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे जो पिछले चुनाव से 40 फीसदी ज्यादा हैं। बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 714 करोड़ जबकि कांग्रेस 516 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा एनसीपी ने 51 और बीएसपी ने 30 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.