Categories: IndiaNews

योगी के मंत्री बोले- नाबालिग से रेप को रेप कहेंगे, 35 साल की महिला से रेप अलग बात!

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अलीगढ़ में नाबालिग बच्ची के साथ रेप को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर दुष्कर्म का नेचर अलग होता है।

उपेंद्र तिवारी ने कहा, “दुष्कर्म का नेचर होता है। जैसे किसी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होता है तो उसे तो हम दुष्कर्म मानेंगे। लेकिन अगर वो महिला है और उसकी उम्र 30-35 साल है तो उसका नेचर अलग होता है।”

उन्होंने कहा, “कोई बालिग है और 7 से 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा है। आज सवाल आता है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। तो आम सवाल है कि ये बात तो 7 से 8 साल पहले उठ जानी चाहिए थी। इस तरह की तमाम घटनाएं हैं, उनका अलग-अलग नेचर है। जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, मुख्यमंत्री जी संज्ञान लेते हैं और उस पर कार्रवाई होती है। प्रशासन को भी निर्देश है कि इस तरह का मामला आए तो कड़ाई से निपटा जाए।”

उपेंद्र तिवारी ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा और कहा, “वह प्रयोग करते हैं। गठबंधन का असफल प्रयोग किया। पहले मस्जिद जाते थे, अब बाबा भोलेनाथ की शरण में गए हैं। आने वाले वक्त में हो सकता है अयोध्या भी जाएं। अभी अखिलेश यादव प्रयोग कर रहे हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.