Categories: IndiaNews

EXCLUSIVE: SP-BSP के बीच हुआ तय कौन किस सीट पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव! जानिए किसे मिली कौन सी सीट

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के बीच इस बात पर लगभग सहमति बन गई है कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी।

न्यूज़ नुक्कड़ के सूत्रों ने बताया कि एसपी-बीएसपी के बीच ये तय हो गया है कि कौन किस सीट पर लोकसभा चुनाव लडे़गा। बस आधिकारी ऐलान होना बाकी है। जल्द ही दोनों पार्टियां सीटों को लेकर आधिकारी ऐलान कर सकती हैं।

समाजवादीपार्टी को मिलेंगी ये सीटें:

कन्नौज, बदायूं, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, इलाहाबाद, अमरोहा, आंवला, बागपत, बहराइच, बलिया, बरेली, डुमरियागंज, बिजनौर, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, कैराना, कैसरगंज, कौशाम्बी, लालगंज, मुरादाबाद, नगीना, फूलपुर, पीलीभीत, रामपुर, संभल, श्रावस्ती और उन्नाव।

बहुजन समाज पार्टी को मिलेंगी ये सीटें:

आगरा, अकबरपुर, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, बांदा, बांसगांव, भदोही, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, धौरहरा, बस्ती, फतेहपुर, फतेहपुर सीकरी, घोषी, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, खीरी, मछलीशहर, महाराजगंज, मेरठ, मिर्जापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रॉबर्ट्सगंज, सलेमपुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, और सुलतानपुर।

न्यूज नुक्कड़ के सूत्र बताते हैं कि दोनों पार्टियों के बीच ऊपर दी गई सीटों पर लगभग सहमति बन गई हैं। 3 से 4 सीटें ऐसी हैं जिन पर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल रही हैं। इन सोटों पर सहमति बनते ही एसपी और बीएसपी आधिकारी ऐलान कर देंगी।

इससे पहले 12 जनवरी को एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में साझा प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया था और बराबर-बराबर यानी 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि उस वक्त दोनों पार्टियों ने इस बात का ऐलान नहीं किया था कि कौन सी पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों ने आगामी लोगसभा चुनाव में बीजेपी को मिलकर सत्ता से बाहर करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.