उत्तराखंड: सीएम के ओएसडी समेत कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की फेसबुक आईडी हैक, पुलिस का अलर्ट, आप भी रहें सावधान! ऐसे बचें

सोशल मीडिया पर सक्रीय हैकरों ने उत्तराखंड में बेहद शातिर तरीके से अपने मंसूबों को अंजाम दिया है। हैकर्स ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी समेत कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के फेसबुक आईडी को हैक कर लिए हैं।

सीएम के ओएसडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं का फेसबुक आईडी हैक करने के बाद हैकर्स ने आईडी के नाम और पासवर्ड बदल दिए। यही नहीं हैकर्स ने फेसबुक आईडी को हैक करने के बाद उस आईडी से कई लोगों के अश्लील मैसेज भी भेजे हैं। हैकर्स के ऐसा करने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। लोगों ने पुलिस मुख्यालय और साइबर थाने में इसकी शिकायतें दर्ज राई हैं। सीएम के ओएसडी पंवार ने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को मेल भेजकर एकाउंट हैक होने की सूचना दी है। साथ ही हैकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

साइबर सेल में हर दिन 10 से 15 लोग इस तरह की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उधर, साइबर सेल को सबसे बड़ी परेशानी ये आ रही है कि हैकर्स भारत के नहीं हैं। हैकर्स भारत से बाहर बैठकर इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में आपको खुद इससे सावधान रहना होगा। बताया जा रहा है कि हैकर्स फेसबुक इस्तेमाल करने वालों के टाइम लाइन पर कुछ लिंक भेज रहे हैं। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते हैं या शेयर करते हैं उनकी आईडी हैक कर ली जा रही है। ऐसे में किसी भी लिंक पर क्लिक करने या शेयर करने से बचें। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि आप अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड तुरंत बदल लें।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.