अगले 12 घंटे उत्तराखंड सावधान! पड़ सकता है भारी, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी

उत्तराखंड के लोगों को अगले 12 घंटे संभल कर रहने जरूरत है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटे में पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि, आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मैदानी इलाकों में तेज आंधी चल सकती है। विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में अगले 12 घंटों के दौरान ओले पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। राज्य में मॉनसून आने से पहले हल्की बारिश हो सकती है। 7 से 10 जून तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 से 13 के बीच बारिश की मात्रा में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 8 जून के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.