मतदान अपील: पीएम मोदी ने NDTV, राजदीप सरदेसाई और बरखा दत्त को नजर अंदाज किया?

आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति लोगों को जागरुक बनाने के लिए पीएम मोदी ने बुधवार देश की बड़ी हस्तियों का सहारा लिया है।

उन्होंने देश की बड़ी हस्तियों को टैग करते हुए अपील की है कि वो लोग आम लोगों से इस बार के चुनाव में वोट करने की अपील करें। मीडिया के ज्यादातर दिग्गजों को भी पीएम ने ट्विटर पर टैग किया और उनसे भी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अर्नब गोस्वाममी के रिपब्लिक टीवी, इंडिया टुडे के राहुल कंवल, अंजना ओम कश्यप, इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, ज़ी न्यूज़ के सुधीर चौधरी,  ज़ी ग्रुप के चैयरमैन सुभाष चंद्रा और एबीपी न्यूज़ की रुबिका लियाकत जैसी मीडिया जगत की इन बड़ी हस्तियों से अपील की कि वो मतदाताओं को जागरूक बनाने में मदद करें, ताकि इस बार ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लें।

पीएम मोदी ने इसके अलावा मीडिया की दूसरी बड़ी हस्तियों को भी टैग करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वो लोग आम लोगों से वोट करने की अपील करें, लेकिन ऐसा लगता है कि पीएम ने इस दौरान मीडिया के तीन दिग्गजों से दूरी बना ली या फिर हो सकता है कि उन्हें ये नाम याद नहीं रहा। पीएम ने एनडीटीवी को टैग नहीं किया, ना ही वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त और टीवी टुडे नेटवर्क से जुड़े राजदीप सरदेसाई को टैग किया।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कुल सात चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण 11 अप्रैल को होगा और आखिरी चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। सात मई काउंटिंग होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.