प्रियंका के ‘आजाद चक्रव्यूह’ में फंस जाएगी बीजेपी? चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद यूपी में नये समीकरण की आहट

कांग्रेस ने जब से प्रियंका गांधी को पार्टी में महासचिव की जिम्मेदारी दी है, तब से उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने अपनी नई चाल से विरोधियों को धूल चटाने का चक्रव्यूह रच दिया है। बुधवार को अचानक प्रियंका गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर से मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में मुलाकात की। प्रियंका की ये मुलाकात बंद कमरे में हुई।

चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी मीडिया से मुखातिब हुईं। इस दौरान मीडिया ने सवालों का बौछार कर दिया। प्रियंका ने कहा कि आप इसे राजनीति से जोड़कर न देखें। उन्होंने कहा कि इस लड़के का जज्बा मुझे पसंद आया और मैं उससे मिलने चलई आई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार चंद्रशेखर की आवाज दबाना चाहती है। नौजवान की आवाज दबाई जा रही है। प्रिंयका ने कहा कि योगी सरकार अहंकारी हो गई है।

खबरों की मानें तो इस मुलाकात के बाद यूपी में एक नया समीकरण बन सकता है। वहीं इस मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि मैं गठबंधन के साथ हूं। उन्होंने कहा कि मैं कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहता अगर महागठबंधन ने चाहा तो मैं नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ूंगा।

चंद्रशेखर के इस समर्थन के बाद यूपी में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंद्रशेकर की युवाओं और दलितों में अच्छी पैठ है। उनकी सभाओं में युवाओं का जनसैलाब उमड़ता है। जाहिर है इससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खबरें तो ये भी है कि कांग्रेस ने चंद्रशेखर को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। आने वाले वक्त में तस्वीरें और साफ होंगी।

बता दें कि गुरुवार को भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर को पुलिस ने बिना इजाजत बाइक रैली निकाले जाने के आरोप में सहारनपुर के देवबंद से हिरासत में ले लिया था। इशके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बीमार होने के बाद चंद्रशेखर को पुलिस ने मेरठ में भर्ती कराया था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.