Categories: IndiaIndia NewsNews

प्रियंका वाड्रा पर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का शर्मनाक बयान

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादिता बयान दिया है। वसीम रिजवी ने प्रियंका के यूपी में चुनाव प्रचार को लेकर कहा कि अगर वो मार्केट में पहले आ जाती हैं तो उन्हें अपनी फिल्म में हिराइन बना देता।

वसीम रिजवी ने कहा, ”मैंने कहा कि प्रियंका काफी सुंदर हैं। मैंने यह भी कहा कि जब प्रियंका राजनीति की फील्ड में आई हैं तो अगर जल्दी आती तो उन्हें हम जफर खान की बहू का रोल जरूर ऑफर कर देते, क्योंकि वो बहुत खूबसूरत हैं और एक्ट्रेस बनने के लायक हैं। मेरी नजर में वो खूबसूरत हैं और किसी खूबसूरत लड़की की तारीफ करने में बुराई नहीं है। जब हम अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त हम एक मुस्लिम लड़की ढूंढ रहे थे, और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुसलमान हैं।”

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी फिलहाल यूपी के दौरे पर हैं। बुधवार को वो अमेठी में थीं और भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार किया। इस सीट पर राहुल का मुकाबला स्मृति ईरानी से है। पिछली बार भी उनका मुकाबला स्मृति ईरानी से ही था। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी अमेठी गई थीं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 41 सीटें हैं। इसमें पीएम मोदी का लोकसभा क्षेत्र वाराणसी भी आता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.