फोटो: सोशल मीडिया
अपनी जांबाजी से भारत समेत पूरी दुनिया को मुरीद बनाने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन जल्द ही फाइटर प्लेन उड़ाते दिख सकते हैं।
वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, विंग कमांडर अभिनंदन ने वायुसेना और खुफिया एजेंसियों द्वारा उस प्रक्रिया को पूरी कर ली है, जिसमें उनसे पूछताछ समेत कई तरह की जांच की गई। खबरों के मुताबिक, वायुसेना और एजंसियों ने उन्हें कुछ हफ्तों के लिए छुट्टी पर जाने की सलाह दी है।
पूरे देश को इस बात का इंतजार है कि कब एक बार फिर अभिनंदन लड़ाकू विमान उड़ाएंगे। खबरों की मानें तो छुट्टी से लौटने के बाद वायुसेना की स्वास्थ्य टीम अभिनंदन का चेकअप करेगी। चेकअप के बाद इस बात वो फैसला लेगी कि अभिनंदन को कब विमान उड़ाने की इजाजत दी जाए। खबरों के मुताबिक, फिलहाल अभिनंदन ठीक हैं।
गौरतलब है कि 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसीमा में पाकिस्तानी विमान घुसे थे, जिन्हें भारतीय वायुसेना ने भागने पर मजबूर कर दिया था। इन पाकिस्तानी विमानों में से एक विमान F-16 भी था, जिसे अभिनंदन ने मिग-21 से मार गिराया था। इसी दौरान मिग-21 के ध्वस्त होने के बाद वे पाकिस्तान की सीमा मे जा गिर थे। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी आर्मी ने हिरासत में ले लिया था।
भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को छोड़ दिया था। पंजाब के वाघा बॉर्डर के रास्ते अभिनंदन ने भारत में प्रवेश किया था। वाघा बॉर्डर से वायुसेना के अधिकारी अभिनंदन को सीधे लेकर अमृतसर पहुंचे थे, जहां से उन्हें दिल्ली लाया गया था। तभी से वे दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.