फोटो: सोशल मीडिया
मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर फुट ओवरब्रिज गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है।
फुट ओवरब्रिज की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। खबरों के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं फुट ओवरब्रिज के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बना फुट ओवरब्रिज अचानक गिर गया है। इस दौरान कई लोग इस ब्रिज की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफर-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी और राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.