भारत लौटा देश का ‘अभिनंदन’, अटारी बॉर्डर से देखिए पहली तस्वीर

भारतयी वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी हो गई है। अटारी बॉर्डर के रास्ते वो भारत आ गए हैं।

दो दिनों के बाद अभिनंदन भारत पहुंचे हैं। यहां पर रोजाना होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में शुक्रवार को आम लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई। विंग कमांडर के स्वागत में पहुंचे लोगों ने जमकर ढोल-नगाड़े बजाए। हिमाचल प्रदेश, बठिंडा से पहुंचे लोग देशभक्ति के गानों पर थिरके।

अभिनंदन की वापसी शाम 4 बजे तक होनी थी, लेकिन क्योंकि कागजी कार्रवाई में काफी वक्त लग गया इस वजह से उनके वतन वापसी में देरी हुई। जांबाज कमांडर की रिहाई के दौरान बॉर्डर पर आम भारतीय नागरिक की तरह व्यवहार किया गया। अपने देश की धरती पर कदम रखने से पहले उन्हें इमीग्रेशन की सारी औपचारिकताओं को पूरी करनी पड़ी।

आपको बता दें कि सोमवार को भारतीय वायु सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे। इस दौरान उनका मिग-21 विमान क्रैश हो गया था। वहां पाकिस्तान की सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को ही पाकिस्तान की संसद में ऐलान किया था कि शुक्रवार को पाकिस्तान रिहा कर देगा।

इसे भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार के बारे में जानकर आपको गर्व होगा

 

 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

14 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.