रूस के मॉस्को में विमान हादसा हुआ है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई।
रूस में बड़ा विमान हादसा हुआ है। राजधानी मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सुखोई सुपरजैट विमान में आग लग गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई। विमान में आग लगने के बाद यात्रियों को विमान की इमरजेंसी स्लाइड्स के जरिये बाहर निकाला गया। विमान ने मॉस्को एयरपोर्ट से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 5 क्रू मेंबर समेत कुल 78 लोग सवार थे। जिसमें से 37 लोगों को बचा लिया गया है।
खबरों के मुताबिक टेक ऑफ करते ही विमान से धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद चालक दल ने ATS को सूचना दी। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जमीन पर आते ही विमान आग के गोले में बदल गया। बताया जा रहा है कि विमान दो साल पुराना था। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जांच जारी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.