एक दशक बाद फिर ग्लोबल आर्थिक मंदी आने वाली है?

भारत इन दिनों आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऑटो मोबाइल समेत कई सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदी की वजह से कुछ दिनों में लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं।

अब खबर है कि पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर नहीं सुलझ पाने की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। इसकी वजह से दुनिया की नौ प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मंदी की कगार पर हैं। जानकारों का कहना है कि अगर इसका कोई हल नहीं निकाला गया और दोनों देशों के बीच ऐसे ही ट्रेड वॉर चलता रहा तो 2021 तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था फिर से मंदी के दायरे में चली जाएगी। जिसकी वजह से पूरे दुनिया की इकोनॉमी को करीब 585 अरब डॉलर का चूना लग सकता है।

नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिक्स के सर्वे के मुताबिक 34 फीसदी इकोनॉमिस्ट यह मानते हैं कि अगला नंबर अमेरिका का ही है। अमेरिकी अर्थव्यस्था धीरे-धीरे सुस्त पड़ रही है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले हफ्ते ही चीन के साथ ट्रेड वॉर खत्म करने की पहल कर चुके हैं। दोनों ही देश इस महीने के आखिर तक फिर से बातचीत शुरू करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि दुनिया के नौ प्रमुख देश ब्रिटेन, जर्मनी, रूस, सिंगापुर और ब्राजील मंदी के कगार पर हैं या मंदी की चपेट में आ चुके हैं।

वैश्विक आर्थिक मंदी ना आए इसके लिए कई देश कोशिश कर रहे हैं। यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया के भारत समेत कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लैपटॉप, सेल फोन जैसे चीन के उत्पादों पर 10 फीसदी का अतिरिक्त आयात कर लगाने का फैसला टाल दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.