उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित लोगों के लिए सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, बताया इलाके में अब कैसे हैं हालात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को उत्तरकाशी में उन इलाकों का दौरा कर मौजूदा हालात का जायजा लिया, जहां बादल फटने के बाद तबाही मची थी।

सीएम ने इस दौरान आपदा से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा इस आपदा में 15 लोगों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सीएम ने इलाके में मची तबाही के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा में 17 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। वहीं 155 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आपदा में 4 पुल और 14 किलोमीटर बिजली के तार टूट गए हैं।

सीएम ने बताया कि इलाके में बड़े स्तर पर राहत और बचाव का अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को राहत पहुंचाने के काम में वायुसेना, आईटीबी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर की मदद से खाने के 2 हजार पैकेट, 1 हजार किलो आटा, दाल, चावल और 5 हजार लीटर पेयजल, कंबल, टेंट और  दवाइयां प्रभावित इलाकों में भेजी गई हैं।’’

सीएम के मुताबिक, राहत के काम के लिए आराकोट को बेस कैंप बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आराकोट के पास तीन आपदा राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। इन शिविरों में करीब 300 आपदा पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इलाको में 10 हेलीपैड बनाए गए हैं, ताकि राहत और बचाव के काम में तेजी लाया जा सके। आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में चार हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 15 जून से लेकर अब तक मॉनसून के दौरान घटी घटनाओं में 59 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 55 लोग घायल हुए हैं, और 12 लापता हैं। इस दौरान 134 मकान आंशिक रूप से और 115 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.