अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा धमाका, 40 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शादी समारोह में जोरदार आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। ब्लास्ट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट पश्चिम काबुल के एक वेडिंग हॉल में हुआ है। खबरों के मुताबिक समारोह में करीब एक हजार मेहमान शामिल होने आए थे। स्थानीय समय के मुताबिक ब्लास्ट शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुआ। हमले की अब तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

जिस इलाके में ये विस्फोट हुआ है, वो शिया बाहुल्य इलाका है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी के मुताबिक हमलावर ने समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के बीच विस्‍फोट कर दिया। फिदायीन ने शादी के स्‍टेज के पास ही ब्लास्ट किया। एक चश्मदीद के मुताबिक मरने वाले में कई बच्‍चे भी शामिल हैं। ब्लास्ट के बाद समरोह में अफरातफरी मच गई।

अगस्त में दूसरी बार ब्लास्ट

आपको बता दें कि 10 दिन पहले भी काबुल में एक कार में बम ब्लास्ट किया गया था। जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 145 लोग घायल हो गए थे। ये हमला 8 अगस्त को हुआ था। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में 28 सितंबर को चुनाव होने वाला है। इसे लेकर अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही बातचीत के साथ ही हिंसा भी बढ़ गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.