देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी का निधन, उत्तराखंड से था ये खास रिश्ता

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद एक और दुखद खबर आई है। देश की पहली और उत्तराखंड पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी का मुंबई में निधन हो गया है।

कंचन चौधरी ने सोमवार शाम को मंबई में 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। कंचन लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर सीएम सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत,  राज्यपाल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शोक जताया है, और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उनके निधन से देश समेत उत्तराखंड में शोक की लहर है। वो बेहतर काम और जुझारू व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। वो उत्तर प्रदेश कैडर की 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी थीं। जब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से अलग हुआ और एक अलग राज्य बना उस वक्त कंचन चौधरी उत्तराखंड कैडर में शामिल हो गईं। वो मूल रूप से हिमचल प्रदेश की रहने वाली थीं।

नारायण दत्त तिवारी सरकार के कार्यकाल के दौरान कंचन चौधरी उत्तराखंड में डीजीपी रहीं। उत्तराखंड में अपने कार्यकाल के दौरान कंचन चौधरी ने की ऐसे काम किए जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। अक्टूबर 2007 में वो उत्तराखंड पुलिस से रिटायर हो गईं थीं। पुलिस से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने समाज को लेकर अपने दायित्वों को जारी रखा। उन्होंने कई समाज सुधारक काम किए।

कंचन चौधरी को 1989 में राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। 1997 में उन्हें सेवा मेडल और साल 2004 में राजीव गांधी विशेष सेवा मेडल से नावाजा गया। 2014 के लोकसभा में उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने चंचन चौधरी को हरा दिया था। निशंक वर्तमान में मोदी सरकार में मानव संसाधन मंत्री हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.