कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ यूं लिए मजे

G-7 शिखर सम्मेलन में दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

तस्वीर को देख कर ऐसा लग रहा है कि जैसे मेलानिया ट्रंप कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को किस करना चाह रही हैं। जबकि डोनाल्ड ट्रंप शांत भाव में पत्नी को उनका हाथ पकड़े आगे ले जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तस्वीर रविवार शाम उस वक्त की है जब G-7 के नेता अपने पार्टनर्स के साथ फैमिली फोटो के लिए आ रहे थे। तस्वीर में ट्रूडो, मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप के इस भाव ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। लोग तस्वीर को शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इस दौरान मजे भी ले रहे हैं।

मेलानिया और ट्रूडो की इस तस्वीर से पहले मेलानिया की बेटी इवांका की भी तस्वीर दो साल पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। 2017 में ट्रूडो अमेरिका के दौरे पर गए थे। यहां जस्टिन ट्रूडो का सामना डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से हुआ। इस दौरान इवांका ट्रंप ट्रूडो को काफी देर तक देखती ही रह गईं थीं।

आपको बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने व्यवहार के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी दुनिया भर में काफी पॉपुलर हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी भी अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.