फेसबुक ने उस मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें बताया जा रहा था कि सोशल मीडिया दिग्गज के लिए तथ्य परीक्षकों के रूप में काम कर रहे पत्रकार निराश हो चुके हैं।
कहा जा रहा था निराश पत्रकार साझेदारी को खत्म कर रहे हैं, क्योंकि कंपनी झूठी खबरों से मुकाबला करने में उनकी विशेषज्ञता का प्रयोग करने में विफल रही है। द गार्डियन की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी पत्रकारों ने फेसबुक से विश्वास खो दिया है, जो कि उनके कार्य के प्रभावों को लेकर सार्थक डेटा को जारी करने से लगातार इनकार कर रहा है।
रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फेसबुक के न्यूज इंटीग्रिटी पार्टनरशिप की हेड मेरीडिथ कार्डेन ने कहा कि गार्डियन की स्टोरी में कई अशुद्धियां प्रस्तुत की गई हैं। कार्डेन ने एक बयान में कहा, “स्टोरी में दावे के विपरीत हमने निश्चित रूप से तथ्य परीक्षकों से हमारे विज्ञापनदाताओं के बारे में कंटेंट का भंडाफोड़ करने को प्राथमिकता नहीं देने को कहा है।”
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट किसी एक तथ्य परीक्षक की दावे पर आधारित है, जो बीते 6 महीने से फेसबुक के तथ्य परीक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं है।
फेसबुक ने कहा, “हम वर्षों से झूठी खबरों के मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारी हमारे तथ्य परीक्षण साझेदारों के साथ मजबूत संबंध हैं। हमारे दुनिया भर के 24 देशों में अब 35 साझेदार हैं।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.