Categories: IndiaNewsखेल

आईएसएल-5: एफसी गोवा ने नार्थईस्ट युनाइटेड को 5-1 से हराया

एफसी गोवा ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नार्थईस्ट युनाइटेड को 5-1 से करारी शिकस्त देते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग के 5वें सीजन की अंक तालिका के टॉप-4 में वापसी कर ली है।

गोवा के लिए फेरान कोरोमिनास ने 59वें तथा 84वें, इदु बेदिया ने 69वें, हुगो बोउमोस ने 71वें और मिग्वेल फर्नाडेज ने 93वें मिनट मे गोल किए। नार्थईस्ट युनाइटेड के लिए एकमात्र गोल कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने 91वें मिनट में किया। शुरुआती तीन गोल 12 मिनट के अंतराल पर हुए और मेहमान टीम की कमर टूट गई और जिससे उसे सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

गोवा की 11 मैचों में यह छठी जीत है। उसके खाते में अब 20 अंक हो गए हैं। वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। नार्थईस्ट के 12 मैचों से 20 मैच हैं लेकिन सीजन की दूसरी हार ने उसे अंक तालिका में चौथे स्थान पर धकेल दिया है। इन दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा था।

अपने घर में सीजन के तीसरे ब्रेक से पहले अहम अंतिम मैच खेल रही गोवा की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। गोवा ने 23वें मिनट में एक और बड़ा हमला किया। उसे सफलता भी मिला लेकिन बोउमोस के ऑफसाइड होने के कारण इस गोल को नकार दिया गया।

28वें मिनट में गोवा ने एक और अच्छा मूव बनाया लेकिन जैकी द्वारा बनाए गए इस मूव का कोरो और ब्रेंडन फर्नाडिस फायदा नहीं उठा सके और पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही नार्थईस्ट ने बदलाव किया। लालथ्लामुआना बाहर गए और कीगन परेरा अंदर आए। मेहमान टीम लय हासिल करती दिख रही थी।

इसी क्रम में 54वें मिनट में नार्थईस्ट ने बढ़त का एक स्वर्णिम मौका गंवाया। फेडरिको गालेगो के एक थ्रू पास रिडीम त्लांग समय रहते प्रतिक्रिया नहीं दिखा सके और गेंद उन्हें छकाते हुए गोलकीपर के पास चली गई। कोरो काफी समय से अपनी टीम को बढ़त दिलाने के प्रयास में जुटे थे और 59वें मिनट में जैकीचंद सिंह की मदद से उन्होंने गोल करते हुए आखिरकार अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इस गोल ने गोवा को इतना आत्मविश्वास दिया कि उसने अगले 12 मिनट में दो गोल करते हुए 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए दूसरा गोल इदु बेदिया ने हुगो बोउमोस की मदद से 69वें मिनट में किया जबकि तीसरा गोल 71वें मिनट में बोउमोस ने ब्रेंडन फर्नाडिस की मदद से किया।

इसी का नतीजा था कि मेहमान टीम को 84वें मिनट में भी मुंह की खानी पड़ी और चौथे गोल के साथ उसकी हार पर मुहर लग गई चौथा गोल कोरो ने बोउमोस के पास पर किया। बोउमोस का इस मैच में यह दूसरा एसिस्ट था। इस गोल के साथ कोरो ने आईएसएल में अब तक सबसे अधिक 28 गोल करने के कनाडाई स्टार इयान ह्यूम की बराबरी कर ली है। कोरो का यह इस सीजन का 10वां गोल है।

कप्तान ओग्बेचे ने इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में मेहमान टीम को सांत्वना दिलाने वाला गोल किया। ओग्बेचे का यह इस सीजन का नौवां गोल है। मेहमान टीम यह गोल करते अभी सम्भली ही थी कि मिग्वेल फर्नाडेज ने इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में गोवा के लिए पांचवां गोल कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.