यूक्रेन से निकाले गए भारतीयों को लेकर पहली उड़ान रोमानिया से रवाना, उत्तराखंड के लोगों को भी निकालने की कार्यवाही तेज

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें 188 अभिभावकों से सूचना मिली है।

सीएम धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, हम भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। हमारा प्रयास है कि यूक्रेन में हमारे उत्तराखंड के जितने भी बच्चे हैं उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए।

वहीं, उत्तराखंड के डीजीपी ने भी इस सबंध में जानकारी दी। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, “हमें उत्तराखंड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय उन्हें बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर 112 है।”

इस बीच अच्छी खबर यह है कि यूक्रेन में जो भारतीय फंसे हैं। उन्हें निकलाने का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे जमीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.