कंगाल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसका खामियाजा वहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि धराशायी हुई अर्थव्यस्था की वजह से महंगाई आसमान छू रही है।
जिसकी वजह से वहां के लोग रोजमर्रा की चीजें तक नहीं खरीद पा रहे हैं। पड़ोसी मुल्क में दाल, चीनी, गैस, दूध, फल दूसरी चीजों के दामों में आग लगी हुई है। इमरान खान सरकार के भारत से कारोबार करने के फैसला पाकिस्तानी आवाम को भुगतना पड़ रहा है। वहां दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस वक्त पाकिस्तान में चना दाल 160 रुपये, मूंग की दाल 170 रुपये, मसूर दाल 130 रुपये और अरहर की दाल 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
दाल के अलावा दूध की कीमतों में भी भारी इजाफा हो गया है। इस वक्त दूध दोगुना से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। वहां एक लीटर दूध की कीमत 100 से 120 रुपये प्रति लीटर तक है। इतना महंगा दूध होने की वजह से गरीब तब दूध ही नहीं पी पा रहा है। एक किलो चीनी के लिए भी पाकिस्तानियों को 80 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि एक रोटी की कीमत 40 रुपये तक पहुंच गई है। खाने की चीजों के साथ ही पाकिस्तान में खाना पकाने का साधन भी महंगा हो गया है। कूकिंग गैस और पेट्रोल की कीमत में आग लगी हुई है। पाकिस्तान में फिलहाल एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117 रुपये है।
आपको बता दें कि इस वक्त इमरान खान के पाकिस्तान में डॉलर की कीमत भारत के मुकाबले दोगुनी है। भारत में एक डॉलर की कीमत जहां 71 रुपये 14 पैसे है वहीं पाकिस्तान में एक डॉलर की कीमत 159 रुपये 76 पैसे हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.