पीएम मोदी के दोस्त की पार्टी चुनाव हार गई है!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी वहां हुए आम चुनाव में पीछे रह गई है। उनकी पार्टी को सिर्फ 31 सीटें मिली हैं।

चुनाव नतीजों में ब्लू ऐंड वाइट पार्टी को नेतन्याहू की पार्टी से एक सीट ज्यादा मिली है। पार्टी को चुनाव में 32 सीटें मिली हैं। वहीं इजराइल में दोनों प्रमुख गठबंधनों की बात करें तो वामपंथी धड़े को 56 जबकि नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी धड़े को 55 सीटें मिली हैं। जबकि सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत होती है।

इस बार हुए आम चुनाव में बीतेनू पार्टी को 9 सीटें मिली हैं। अब दोनों ही पार्टियों के पास बीतेनू पार्टी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने का विकल्प है। हालांकि नेतन्याहू के सहयोगी रहे और अब विरोधी बन चुके 61 वर्षीय लीबरमैन ने कहा कि वह किसी गठबंधन से नहीं जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘तस्वीर साफ है। एक ही विकल्प है और यह एक व्यापक लिबरल यूनिटी सरकार का है, जिसमें लिकुड, ब्लू ऐंड वाइट और उनकी अपनी इजरायल बितेनु शामिल रहेगी।’

इजराइल में सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहे बेंजामिन नेतन्याहू अप्रैल में हुए चुनाव के बाद से ही राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं। अप्रैल में हुए आम चुनाव के बाद भी वो गठबंधन सरकार नहीं बना पाए थे। आपको बता दें कि नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई मामले हैं। अब तक पीएम होने की वजह से वो कार्रवाई से बचते आ रहे थे। अब अगर वो पीएम नहीं बनते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

इजराइल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेतन्याहू ने इस बार गठबंधन करके सरकार बनाने के विकल्प को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ऐसी सरकार नहीं बनाई जा सकती है जो उन आतंकियों की तारीफ करने वाली पार्टियों के भरोसे हो जिन्होंने हमारे जवानों, नागरिकों और बच्चों की हत्या की है। गौरतलब है कि बहुमत वाली गठबंधन सरकार बनाने में नाकाम रहने पर नेतन्याहू ने मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

9 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.