फोटो: सोशल मीडिया
नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में एक व्यक्ति ने ट्राम के अंदर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह आतंकी हमला हो सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि हमलावर कार से घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की ‘संभावित आतंकी मकसद’ के तहत अंजाम दिए जाने के पहलू से भी जांच की जा रही है।
प्रधानमंत्री मार्क रुट ने कहा कि वह ‘बहुत चिंतित’ हैं और उन्होंने सप्ताहिक गठबंधन वार्ताओं को रद्द कर दिया है।
गोलीबारी 24 ओक्टोबेरपलेन जंक्शन में पूर्वाह्न् करीब 10.45 बजे हुई। घटनास्थल पर तीन हेलीकाप्टरों को भेजा गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार वेबसाइट एनयू.एनएल को बताया कि एक व्यक्ति पागलों की तरह गोलीबारी करने लगा।
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने सरकारी प्रसारक एनओएस को बताया कि उसने एक घायल महिला को देखा जिनके हाथों और कपड़ों में खून लगा था। उन्होंने कहा, “मैं महिला को अपनी कार में ले आया और उनकी मदद की। जब पुलिस आई, वह बेहोश हो चुकी थीं।”
यह अभी पता नहीं चल पाया है कि हमले में कितने लोग घायल हुए हैं और इसमें से कितने गंभीर रूप से घायल हैं।
अधिकारियों ने क्षेत्र को घेर लिया है और पुलिस ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने को कहा है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.