आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मारा गया!

आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबर है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने हमजा की मौत का दावा किया है।

हालांकि अमेरिका ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ओसामा बिन लादेन आतंकवादी संगठन अलकायदा का सरगना था और हमजा को ओसामा का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। हमजा ने 2015 में अमेरिका को धमकी दी थी कि वो अपने पिता ओसामा की मौत का बदला लेगा और अमेरिका पर हमला करेगा। इस धमकी के बाद अमेरिका ने हमजा के सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा था।

गौरतलब है कि 2 मई, 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी कमांडो ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। खबरों के मुतबाकि, ओसामा की मौत के बाद हमजा अपनी मां खैरिया सबार के साथ एबटाबाद में रह रहा था। 2015 में पहली बार अलकायदा चीफ अयमन अल जवाहिरी ने हमजा को दुनिया के सामने लाया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.